Add To collaction

हिंदी कहानियां - भाग 131

एक दिन सभा में बैठे हुए बादशाह ने अपने सभी दरबारियों से एक प्रश्न पूछा कि किस नदी का जल सबसे उत्तम है?


सभी दरबारियों ने एक स्वर में गंगा के जल की प्रधानता बताई| बीरबल तब तक चुप बैठे थे|

बीरबल को चुप देखकर बादशाह बोले:- ‘बीरबल तुम्हारी क्या राय है’?

बीरबल ने उत्तर दिया कि जहांपनाह, नदियों में यमुना नदी का जल सबसे उत्तम है| बादशाह यह सुनकर बोले, तुम्हारा दिमाग तो खराब

नहीं है| तुम्हारे ग्रंथों में तो गंगा जल की विशेष महिमा है और तुम यमुना के जल को उत्तम बता रहे हो|

बीरबल ने कहा:- ‘जहांपनाह, मैंने जो कुछ भी कहा है वह सोच समझकर ही कहा है’|

गंगाजल अमृत है, जिसकी तुलना जल से नहीं हो सकती है| इसीलिए मैंने यमुना नदी के जल को सर्वश्रेष्ठ बताया है| बीरबल के उत्तर से

बादशाह व अन्य दरबारी बड़े खुश हुए|

   0
0 Comments